वांछित दो गैंगस्टर गिरफ्तार

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट में  वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में  सफलता प्राप्त की है।
      वांछित अभियुक्तों संजय बिन्द व प्रमोद बिन्द उर्फ लालमनि बिन्द पुत्रगण स्व. सुग्रीव बिन्द के अपने घर मुड़कटनी सौरम में होने की सूचना पर छापा मारकर दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।
   गिरफ्तार अभियूक्तों के विरुद्ध विधिक काररवाई करते हुए उन्हे न्यायालय ने के सुपुर्द कर दिया।
  वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नन्दगंज सत्येन्द्र कुमार राय, मुख्य आरक्षी अखिलेश वर्मा, आरक्षीगण चन्द्रजीत व प्रियंका शुक्ला थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply