पंचाग व राशिफल – 08 सितम्बर 2021

पंचाग व राशिफल – 08 सितम्बर 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  द्वितीया 26:32 तक
नक्षत्र  उत्तर फाल्गुनी, 15:49 तक
करण बालवा कौवाला15:35 तक26:32 तक
वार  बुधवार
योग शुभा 23:26  तक
सूर्योदय 05:40
सूर्यास्त 18:08
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल 12:18 − 13:51
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा है। सोचे गये कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दूसरों की नकल करने से परेशानी में पड़ सकते हैं। समय की उपयोगिता को समझें।

वृषभ
परिचितों के सहयोग से आपकी परेशानियां दूर होंगी। कार्य व आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। तनाव व चिंता से छुटकारा मिलेगा। परिवार के  समीप रहने का अवसर मिलेगा।

मिथुन
आज सुख समृद्धि की वस्तुओं को खरीदने के योग हैं। पूर्व में किए कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है। आज जो भी कहें, सोच समझकर कहें अन्यथा पछताना पड़ेगा।

कर्क
अपने क्रोध व स्वभाव में नम्रता लायें तो उसका लाभ मिलेगा। रुखे व्यवहार से परेशानियां बढ़ेंगी। आर्थिक लाभ व परिवार में तनाव व क्लेश रहेगा। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे।

सिंह
आज का दिन अच्छा है। परिजनों से सहयोग मिलेगा। आय से अधिक व्यय होने से परेशानियां बढ़ेंगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी और अनुकूल परिणाम आयेंगे।

कन्या
पुराने अवरोधित कार्य आज भी पूर्ण होने के योग नहीं हैं।अनावश्यक वार्तालाप से दूर रहें।आर्थिक स्थिति मनोनुकूल नहीं रहेगी। सामाजिक कार्यों में आलोचना के भागी बन सकते हैं।

तुला
आज का दिन अनुकूल नहीं होगा। परिश्रम से ही लाभ मिलेगा। वाद-विवाद से बचना हितकारी होगा। में नहीं पड़ें। आय मध्यम रहेगी। परेशानियों से मन तनावग्रस्त रहेगा।

वृश्चिक
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सम्मानित विशिष्ठ जन से भेंट के योग हैं। काम के नये अनुबंध बनेंगे। शिक्षण की बाधा दूर होगी। मन मस्तिष्क को आध्यात्म में लगायें।

धनु
व्यापारिक उलझनों से मन तनावपूर्ण रहेगा। अपने क्रोध व व्यवहार में परिवर्तन लाने से मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। अपनी छवि को बनाये रखें।

मकर
दिन का आरम्भ खुशनुमा रहेगा। संतान से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। अपेक्षित यात्रा के योग बनेंगे। सुख, समृद्धि बढ़ेगी।

कुंभ
आज आप आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। यात्रा में  आर्थिक तंगी बनी रहेगी। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

मीन
आज समय अनुकल रहेगा। व्यावसायिक सफलता के योग हैं। दिन का आरम्भ नयी उर्जा के साथ होगा। आपके निर्णय समय पर सही साबित होंगे। वाहन खरीदने के योग हैं।

Visits: 116

Leave a Reply