रामहृदय राम बने उ.प्र.अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के सदस्य

गाजीपुर। उ.प्र.अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम लि. के सदस्य पद, जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निवासी तथा संत शिरोमणि रविदास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामहृदय राम को मनोनित किया गया है।
     रामहृदय राम ने इस मनोनयन पर जनपदवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुखिया योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।वहीं गोपालपुर गांव के हर्ष का माहौल है।
     संत शिरोमणि रविदास महासभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश व देश में चल रही योगी व मोदी की सरकार सबका साथ, सबका विकास के नारे का पालन करते हुए पर समाज को जोड़ने का काम कर रही है। इस सरकार ने समाज के सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व दिया है।                
   उल्लेखनीय है कि रामहृदय राम को 26 अगस्त को वित्त विकास निगम का सदस्य बनाये जाने की सूचना पर क्षेत्र में मिष्ठान विररण कर खुशी का इजहार किया। संत शिरोमणि रविदास महासभा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ महाराज ने संत परम्परा का निवर्हन करते हुए बिना किसी भेदभाव के यह मनोनयन किया है जिसके लिए उन्होंने योगी सरकार को बधाई दी है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply