पंचांग व राशिफल – 28 अगस्त 2021

पंचांग व राशिफल – 28 अगस्त 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  षष्ठी 20:58 तक
नक्षत्र  भरणी 27:34 तक
करण गारा वणिजा 07:50 तक20:58 तक
वार  शनिवार
योग ध्रुव 30:38 तक
सूर्योदय 05:35
सूर्यास्त 18:21
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल 09:11 − 10:46
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:56 − 12:47

राशिफल
मेष
परिजनों का व्यवहार अनापेक्षित रहेगा।नई योजना लाभदायक रहेगी। व्यवसाय विस्तार के योग हैं।   दांपत्य संबंध सुमधुर रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

वृषभ
आज का दिन व्यस्त रहेगा।कार्य की पूरी जानकारी लेकर ही कार्य आरम्भ करें। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें,लाभ होगा। न्यायालय कार्यों में परेशानी हो सकती है।

मिथुन
आज का समय अनुकूल है। कार्यों को समय सीमा में करना सीखें। महत्वपूर्ण कायोँं को प्राथमिकता से पूरा करें। बुरे लोगों से बचें और अनुभवी लोगों से सीख लें।

कर्क
शासन-प्रशासन के असहयोग से कार्य अधूरे होंगे। लम्बित कार्यों में मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। यात्रा लाभदायक होगी। शुभ कार्यों में खर्च की सम्भावना है।

सिंह
साझेदारी के व्यवसाय में प्रगति और धन लाभ होगा। नये मकान के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। यात्रा सार्थक रहेगी।

कन्या
आज का समय प्रतिकूल है। आज निवेश से बचें। मनोयोग से कार्य पूर्ण करें। रूके कार्यों की पूर्ति होंगी। नये कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

तुला
शीघ्रता के साथ कार्य को पूर्ण होने के योग हैं।
अनुकूल समय का लाभ लें। आवश्यक कार्य को वरीयता से पूरा करें, सफलता मिलेगी। समस्याओं से तनाव हो सकता है।

वृश्चिक
आज का समय प्रतिकूल है, सतर्क रहें। नये कार्य  को आरम्भ करने का समय नहीं है। अपने लोगों के भावनात्मक सम्बन्धों को महत्व दें। परिवार को समय अवश्य दें और उनकी भावनाओं को समझें।

धनु
आज का समय अनुकूल है। समय का विशेष उपयोग करें। विशिष्ट लोगों से भेंट के योग हैं।  कार्य पूर्ण होगा। झूठ बोलने से हानि सम्भव है। किसी नये कार्य को आरम्भ करने का समय है।

मकर
आज आपको सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा।कार्य में सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा। परिजनों की बातों से मन में तनाव व दुख होगा। अपनो का सहयोग मिलेगा।

कुंभ
आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। ईश दर्शन और निजी कार्यो में समय लगेगा। नये संदेश मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

मीन
आज आर्थिक लाभ के योग हैं। धन के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे।आध्यात्मिक तरक्की के बीच संबंधों का लाभ मिलेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

Views: 126

Leave a Reply