चित्रकार डा. राजकुमार और  राजीव गुप्त गिनीज बुक में

गाजीपुर। जनपद के प्रख्यात चित्रकार डा. राजकुमार सिंह एवं राजीव कुमार गुप्ता ने अपनी पेटिंग के जरिये गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराकर जिले का मान सम्मान बढ़ाया है।
   चित्रकार डा. राजकुमार ने बताया कि कोरोना महामारी काल में सभी क्रियाकलाप आनलाइन हो रहा था। उसी में गिनीज बुक भी सारा कार्यक्रम आनलाइन करा रहा था।
    उसी क्रम में गत दो मई को गिनीज बुक के आफिसियल, एटेंट में एक घंटे में पूरे विश्व के 797 आर्टिस्टो की पेटिंग फेसबुक पर अपलोड कर रिकार्ड बनाये। इससे पहले ७५० आर्टिस्टों की पेंटिंग को फेसबुक पर अपलोड करने का रिकार्ड था। इस एटेम्ट में संभावना कला मंच के चित्रकार राजीव कुमार गुप्त ने भी प्रतिभाग कर रिकार्ड बनाया है। डा. राजकुमार सिंह संभावना कला मंच के संयोजक एवं डा. एमए अंसारी इंटर कालेज युसूफपुर में कला शिक्षक हैं। वहीं राजीव कुमार गुप्त एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के कला शिक्षक हैं। डा. राजकुमार सिंह साहित्य कला की प्रतिष्ठित पुरस्कार राधिका देवी लोक सम्मान सहित दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। वहीं राजीव कुमार गुप्त राजा रवि वर्मा पुरस्कार, रिसर्च एक्सिलेंट एवार्ड बंगलोर रेड डायमण्ड एचिवर एवार्ड जैसे कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। दोनों चित्रकारों की इस उपलब्धि पर जिले के लोगों सहित सामाजिक संगठन एवं साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Visits: 89

Leave a Reply