शुक्रवार का दिन पशु तस्करों पर रहा भारी

सात अभियुक्तों सहित दो दर्जन गो वंशीय बरामद

गाजीपुर। शुक्रवार का दिन पशु तस्करों के लिए काफी भारी रहा।गाजीपुर पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो दर्जन गो वंशीयों को बरामद किया है।
    बताया गया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्तों, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन में थाना सैदपुर पुलिस टीम ने शातिर दो गौवंश पशु तस्करों गिरफ्तार करते हुए 15 राशि गौवंश बरामद किया है।
     उन्होंने क्षेत्र के ग्राम डहरा खुर्द थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के पास से संध्या समय गिरफ्तार कर 15 गोवंशी पशु (गाय) को बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में चौथी शर्मा पुत्र शंकर शर्मा निवासी हासुड़ा थाना दुर्गावती जिला भभुआ बिहार तथा प्रेमचंद्र पुत्र टेगरी बिंद निवासी बिछिया थाना दुर्गावती जिला भभुआ, बिहार हैं।
     गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैदपुर पर गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर उनके विरुद्ध विधिक कारर्वाई की गयी है।
   गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी व धीरेन्द्र कुमार ओझा, मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र कुमार,आरक्षीगण दिलीप सिंह व राजेन्द्र शर्मा थाना सैदपुर गाजीपुर शामिल रहे।
      इसी प्रकार थाना नन्दगंज पुलिस ने चार गाय के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
    पशु तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में
दोपहर में पुलिस टीम ने क्षेत्र के डिहिया के रास्ते गोकशी हेतु बिहार ले जा रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार गायों को बरामद किया है।
    गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मन बिन्द पुत्र नरदेव बिन्द, धनन्जय बिन्द पुत्र बाडू बिन्द तथा उधो बिन्द पुत्र स्व. दलगंजन बिन्द निवासीगण बिछियाँ थाना दुर्गावती कैमूर (भभुआ) बिहार के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम के तहद कारर्वाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया।
   गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवपूजन बिन्द तथा आरक्षीगण विकास कुमार व विनोद कुमार यादव थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
   इसी क्रम में बहरियाबाद थाना पुलिस ने स्कार्पियो व पिकप के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच गाय/बछिया बरामद किया है।
    पुलिस को यह सफलता भिलिहिली तिराहा रोड ग्राम पलिवार से रात करीब सवा तीन बजे मिली। गिरफ्तार अभियुक्तों में सभाजीत उर्फ मुन्ना यादव पुत्र स्व. संकठा यादव निवासी ग्राम इचवल थाना खानपुर जनपद गाजीपुर तथा मेराज फारुकी पुत्र स्व. जहूर फारुकी निवासी ग्राम जौहरगंज थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर रहे।
  गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेंज दिया गया।
  गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पन्नेलाल,उपनिरीक्षक दयाराम गौतम व इष्टदेव पाण्डेय,मुख्य आरक्षी राणा प्रताप यादव तथा आरक्षीगण प्रमोद कुमार, प्रदीप मौर्या, मनोज कुमार यादव, सन्दीप पटेल व विनोद कुमार प्रजापति शामिल रहे।

Visits: 43

Leave a Reply