पंचाग व राशिफल – 20 अगस्त 2021
पंचाग व राशिफल – 20 अगस्त 2021
पंचाग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी 20:52 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 21:18 तक
करण कौवाला तैतिल 09:52 तक 20:52 तक
वार शुक्रवार
योग आयुष्मान 18:16 तक
सूर्योदय 05:31
सूर्यास्त 18:28
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल 10:47 − 12:23
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:58 − 12:49
राशिफल
मेष
पुत्र के विवाह में शीघ्रता से बचें। खतरनाक कार्य से बचें। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।
वृषभ
परिवार में विवाद से बचें और पारिवारिक मामले को आपसी समझौते से दूर करें। मांगलिक कार्य की उलझन दूर होगी और लाभदायक स्थिति बनेगी।आज हर विवाद से बचें।
मिथुन
आज स्वस्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। सही समय पर सही निर्णय लें अन्यथा आप पिछड़ सकते हैं। संतान की सिर्फ आवश्यक जरूरत ही पूरी करें,उसकी अनावश्यक जिद कदापि पूरी न करें।
कर्क
क्रोध अशांति और तनाव का कारण है, उससे बचें। दूसरों की परेशानियों को समझकर उसकी मदद करें। कोई भी कार्य करने से पूर्व उसकी जानकारी लेकर ही कार्य करें। पिता से मतभेद दूर होगा।
सिंह
आज अचानक चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। वाणी मधुर रखें। दूसरों से अपेक्षा न कर स्वयं काम करने की आदत डालें।
कन्या
कार्यों में लाभ की अपेक्षा परिश्रम अधिक करना होगा। विरोधियों से सतर्क रहें अन्यथा आप के बने कार्य बिगड़ सकते हैं।मान सम्मान बढ़ने के योग हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
तुला
परिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आज सफलता से आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आज निवेश से लाभ मिलेगा। संतान के कार्यों से तनाव रहेगा। वाणी मधुर रखें।
वृश्चिक
आज रोजगार के प्रयास सार्थक रहेंगे। पुराने मामले सुलझने के योग हैं। छोटी मानसिकता छोड़कर स्वविवेक से स्वयं को व्यवस्थित करें। मेहनत करने से ही आगे बढ़ेंगे।
धनु
अपनी चिंता व तनाव के कारण दूसरों पर क्रोधित न हों और मानसिक रूप से शांत रहें। अधिक खर्च चिन्ता और तनाव का कारण बन सकता है।अकारण झंझट से बचें। अध्ययन में रुकावट हो सकती है।
मकर
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। बकाये धन की वसूली होगी। नए सहयोगी बनेंगे।अनावश्यक खर्च और विवाद से दूर रहें। परिवार में मतभेद हो सकता है।
कुंभ
आज का दिन भागदौड़ भरा होगा। कार्य के प्रति कड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता बनी रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होने से लाभ मिलेगा। अपनी संगत अच्छी रखें।
मीन
दिन के आरम्भ में कार्य रुक रुक कर होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कड़ी वाणी के चलते परेशानी में पड़ सकते हैं।
Views: 4









