मिशन शक्ति” फेज-3 में सम्मानित होंगी उत्कृष्ट 75 महिलाएं

गाजीपुर। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एंव स्वावलम्बन के लिए “मिशन शक्ति” फेज-3 का संचालन किये जाने के सम्बन्धी बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में विकास भवन में सम्पन्न हुई।
       मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में विभिन्न क्षेंत्रो की उत्कृष्ट 75 महिलाएॅ सम्मानित होगी। इसके लिए मिशन शक्ति फेज-3 के तहत 21 अगस्त 2021 को जिला मुख्यालय पर बृहद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
    उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों से कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली 75 महिलाओं की चयन में पारदर्शित की हिदायत दी। उन्होने बताया कि सम्मानित करने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्र से महिला चिकित्सक एंव नर्स, महिला सुरक्षा क्षेत्र से महिला पुलिस, पी आर डी व होमगार्ड, महिला ग्राम प्रधान एवं सदस्य नगरीय क्षेत्र के निर्वाचित वार्ड सदस्य महिलायें, बहादुरी/शौर्य में विशेष योगदान करने वाली महिलाये, स्वरोजगार क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य, शिक्षा क्षेत्र से बेसिक,माध्यमिक, उच्च शिक्षा क्षेत्र की शिक्षिकाएॅ, आंगनबाड़ी/आशा बहुओं मे से महिलायें तथा अन्य क्षेत्रो में कार्य करने वाली महिलाएॅ शामिल है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के आधार पर महिलाओं का चयन सुनिश्चित किया जाये। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी बाल गोविन्द, प्रधानाचार्य महिला पी जी कालेज गाजीपुर, डी पी ओ दिलीप पाण्डेय, कपिल देव, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Views: 37

Leave a Reply