पंचाग व राशिफल – 13 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 13 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी 13:41 तक
नक्षत्र हस्त 07:54 तक
करण बालवा कौवाला13:41 तक24:46 तक  वार   शुक्रवार  
योग  साध्य  13:37 तक
सूर्योदय 05:28
सूर्यास्त 18:35  
चंद्रमा कन्या राशि में   
राहुकाल 10:47 − 12:25     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:51

व्रत त्यौहार – नाग पंचमी

राशिफल
मेष
आज के दिन आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। माता पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यों की जवाबदारी आप पर होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य  रहेगी। होने वाली हानि से सीख लें।

वृषभ
आज कम समय में अधिक लाभ के योग हैं।  नौकरी व्यवसाय में स्थान परिवर्तन और पदोन्नति की संभावना है। अपनों से दूरिया बनेंगी। अनावश्यक खर्चों से अवश्य बचें।

मिथुन
आज संपत्ति के लेन देन में रुकावट की सम्भावना है। सहयोगी व्यक्ति से मुलाकात होगी। समय की महत्ता समझते हुए समय पर सही निर्णय लें।
सीखें। अपनों का सम्बन्ध प्रतिकूल रहेगा।

कर्क
खुद पर विश्वास करते हुए स्वविवेक से कार्य करें, लाभ होगा। संपति खरीदने के योग बनेंगे। व्यापार  विस्तार संभव है। किसी अन्य के भरोसे न रहें। बोलचाल सामान्य बनाए रखें।

सिंह
आज घर में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। कार्य में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उचित मार्गदर्शन से जीवन की दशा और दिशा बदलेगी।

कन्या
आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। आज काम के प्रति उदासीन रहेंगे,फलस्वरूप परिणाम अनुकूल नहीं मिलेंगे। वाहन पर खर्च की सम्भावना है।कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे।

तुला
परिजनों के साथ संपत्ति खरीद ने के योग हैं।दिन लाभदायक रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सार्थक होंगे। तनाव और थकान से मन भारी रहेगा। आलस्य व क्रोध दोनों को छोड़े, लाभ होगा।

वृश्चिक
किसी के अत्यधिक लगाव से आपमें असमंजस की स्थिति बनेगी। अध्ययनरत लोगों को सफलता मिलेगी। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण अवश्य रखें। आज मनपसन्द भोजन प्राप्ति सम्भव है।

धनु
कार्य स्थल पर अधिक परिश्रम के बावजूद कम लाभ मिलेगा। आलस्य के चलते काम समय पर पूरा नहीं होगा। कार्य के प्रति नए संकल्प बनेंगे।स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव संभव है।

मकर
नौकरी के प्रयास सफल होने के योग हैं।  सामजिक मान प्रतिष्ठा मेंवृद्धि होगी। किसी से किया गया मजाक भारी पड़ सकता है। किसी काम में जोखिम न लें और विवाद को टालें।

कुंभ
आज आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। सतर्कता आवश्यक है क्योंकि ज धनहानि व अस्वस्थता हो सकती है। आप संभल कर काम करें और अपने मार्ग से न भटकें। आज घर की साफ सफाई में वयस्तता रहेगी।

मीन
आज प्रभावशाली लोगों से भेंट होगी। बेरोजगारी दूर होने की सम्भावना है। यात्रा लाभदायक रहेगी। एकत्रित धन को सोच समझकर ही निवेश करें। समय का सदुपयोग करें। बड़ों का आशीर्वाद लें।

Views: 94

Leave a Reply