मुख्यमंत्री का सम्भावित आगमन 13 अगस्त को

गाजीपुर। बाढ़ की विभिषिका के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सम्भावित आगमन 13 अगस्त को जनपद में होने की सूचना है।
       मुख्यमंत्री जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों में बाढ़ राहत सामाग्रियो का वितरण एंव जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से वार्ता का कार्यक्रम संभावित है।
इसी क्रम में वुधवार को मण्डलायुक्त वाराणसी  दीपक अग्रवाल, आई जोन एस के भगत,, जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक डा.ओपी सिंह ने गहमर स्टेडियम एंव गहमर इण्टर कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया।
     संभावना है कि मुख्यमंत्री ग्राम गहमर में  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे तथा उनमें राहत सामाग्री वितरण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने इस प्ररिप्रेक्ष्य में समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को समस्त आवश्यकताओ की पूर्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देेश दिये हैं।


Views: 10


Leave a Reply