पंचाग व राशिफल – 11 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 11 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 16:51 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 09:26 तक
करण गारा वणिजा16:51 तक 28:10 तक 
वार  बुधवार  
योग  शिव 18:18 तक
सूर्योदय 05:27  
सूर्यास्त 18:36  
चंद्रमा  सिंह राशि में   
राहुकाल 12:25 − 14:04     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज समय अच्छा है। आज अवसर का लाभ उठायें। बेरोजगारों के लिए समय ठीक है। आपके मनचाहे व्यक्ति से आज भेंट होगी। कार्य में बाधा आ सकती है।

वृषभ
आज संबंधों में प्रगाढता आयेगी। व्यवसाय में योग्य व अनुभवी लोगों का सहयोग लें। आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आज किसी समारोह में शामिल होे सकते हैं।

मिथुन
साझेदारी में लाभ के योग हैं। नये वाहन खरीदने की इच्छा बलवती होगी। कार्य में प्रशासनिक अवरोध आ सकते हैं। व्यवसाइयों के लिए समय अनुकूल है।

कर्क
आज मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आप लालच में कदापि न पड़े अन्यथा हानि हो सकती है। सहयोगियों से मनमुटाव हो सकता है। सफलता के योग नहीं हैं।

सिंह
आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए हानिकारक होगा। अधिकारी का कोपभाजन बनना पड़ सकता है। कार्यों में अवरोध हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा बनी रहेगी।

कन्या
समय का ध्यान अवश्य रखें। समय निकल जाने पर पछताना पड़ेगा। समयानुकूल काम करने से ही आर्थिक लाभ होगा। अधिक धन बटोरने से बचें।धार्मिक क्रियाओं में भागीदारी से लाभ होगा।

तुला
आज धैर्य बनाये रखें। कारोबार में मंदी रहेगी। कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। आज यात्रा हो सकती है। रोजगार के लिए परेशान रहेंगे। आत्मविश्वास बनाये रखें।

वृश्चिक
अपने कार्यों के बल पर समाज में मान प्रतिष्ठा पायेंगे। विरोधी परास्त होंगे। इंतजार करें क्योंकि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कभी नहीं मिलता। जो मिला उसमें संतुष्ट रहे।

धनु
आलस्य छोड़कर कार्य में तेजी लायें। परिवार में तालमेल बनाये रखें, सामंजस्य की कमी से परिवार में तनाव रहेगा।अनुकूल समय का इंतजार करें, फायदा होगा।

मकर
सोचे कार्य यथा समय पर होंगे। आत्मविश्वास बनाये रखने की कोशिश करें। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। मकान बदलने के योग हैं। वैवाहिक परेशानियां दूर हो सकती हैं।

कुंभ
प्रशासनिक लोगों के लिए समय अनुकूल है।  व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। जरुरतों को पूरा करने में धन व्यय होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन
आज दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य प्रबलता रहेगा। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होगा। व्यक्तिगत कार्यों में समय बीतेगा।

Visits: 122

Leave a Reply