नाराज युवक ने गंगा में कूदकर दे दी जान

गाजीपुर । उफनती गंगा नदी में कूदकर एक युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
      घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोरा बाजार की बतायी गयी है। गोरा बाजार निवासी सूरज गुप्ता 22 वर्ष रविवार की रात घर से निकलकर किसी बात को लेकर नगर के बड़ा महादेव घाट पर पहुंच गया और फिर गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
    गोरा बाजार चौकी इंचार्ज सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि गोताखोर योगेंद्र चौधरी की मदद से युवक का शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply