पंचांग व राशिफल – 09 अगस्त 2021

पंचांग व राशिफल – 09 अगस्त 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा 18:52 तक
नक्षत्र आश्लेषा 09:44 तक
करण किमस्तोगना बावा 07:11 तक 18:52 तक 
वार  सोमवार  
योग  वरीघा 22:04 तक
सूर्योदय 05:26  
सूर्यास्त 18:38  
चंद्रमा कर्क राशि में   
राहुकाल 07:29 − 09:08     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:52

राशिफल
मेष
पुराने निर्णय बदलने के योग हैं। संतान के भविष्य के प्रति कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कार्य में अवरोध हो सकता है उससे बचने के लिए अपने विवेक से निर्णय करें। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

वृषभ
आज का दिन प्रतिकूल है। मकान का सपना साकार होने की संभावना है। आपके सहयोगी ही आपकी कार्यशैली से नाराज होंगे। झूठ बोलने से बचें और सच का सामना करें।

मिथुन
आज सहयोगियों से परेशानी हो सकती है। अपनी वाकपटुता से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली बदलनै से फायदा होगा। व्यक्तिगत जिंदगी में दूसरो को हस्तक्षेप न होने दें।

कर्क
आज आपके विरोधी सक्रिय होंगे। जमीन जायदाद के लिए आपस में विवाद हो सकता है। उधार दिये गये पैसे के वापस आने में अभी देर है। आप की उन्नति से कुछ लोगों को जलन है। सतर्क रहें।

सिंह
अपने कार्य को कराने के लिए किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग लेना पड़ सकता है।  अच्छि मन पसंद भोजन प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार होगा। परिवार में शान्ति बनाये रखें।

कन्या
आज वरिष्ठ लोगों की सहमति से महत्वपूर्ण फैसले  लें,लाभ होगा। अपने रुखे व्यवहार पर नियंत्रण कर नम्रतापूर्वक व्यवहार करें। किसी का भलाई करते समय सतर्कता आवश्यक है। अन्यथा हानि हो सकती है।

तुला
आज कार्यों में रुकावट के योग हैं। अचानक व्यय होने की संभावना है। कार्य स्थल पर बार बार आ रही परेशानियों से बचने के लिए वहां स्थल पर परिवर्तन करें। परिवार में खुशहाली के योग हैं।

वृश्चिक
आज भूमि मकान सम्बन्धित परेशानियों को सुलझाने के योग हैं। आप अपने कार्य को मनोयोग से करें तभी लाभ होगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

धनु
आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। संत महात्माओं का सहयोग प्राप्त हो सकता है। तनाव को अपने पर हावी न होने दें। बीती पुरानी बातों को सपने की तरह भुलाना ही हितकर होगा।

मकर
आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। यात्रा के योग के बीच आज का दिन लाभ देगा। जमीन जायदाद पर खर्च के योग हैं। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले लेने से बचें।

कुंभ
आज प्रशासनिक परेशानियों से तनाव रहेगा। सकारात्मक समयका इंतजार करें, जल्दबाजी में कार्य बिगड़ सकते हैं। वाहन सुख की संभावना है।परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन
आज स्वयं को अकेला पायेंगे। अपनी बात को न सुने जाने पर तनाव में रहेंगे। माता पिता से विवाद हो सकता है। विवाद से बचें। कार्यस्थल पर आरोप लग सकते हैं।उससे सतर्क रहें।

Visits: 119

Leave a Reply