पंचाग व राशिफल – 08 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 08 अगस्त 2021

पंचाग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
तिथि अमावस्या 19:15 तक
नक्षत्र पुष्य 09:14 तक
करण चतुष्पदा नागा 07:19 तक 19:15 तक 
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार रविवार  
योग  व्यतिपाता 23:28 तक
सूर्योदय 05:26  
सूर्यास्त 18:38  
चंद्रमा कर्क राशि में   
राहुकाल 17:23 − 19:02     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:52

राशिफल
मेष
आज व्यवसायिक कार्यों में लाभ होगा। सकारात्मक सोच से आप की उन्नति के रास्ते प्रशस्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण बात से मन में तनाव रहेगा। स्वजनों से भेंट के योग हैं।

वृषभ
आज अधिकारी वर्ग का प्रभाव प्रतिकूल रहेगा। साझेदारी के कार्य में सतर्क रहें अन्यथा धोखा मिल सकता है। आपके अपने ही आपको कष्ट दे सकते हैं। वाहन यात्रा हो सकती है।

मिथुन
आज नई योजना का लाभ मिल सकता है। वाणी में नम्रता के साथ बातचीत में सावधानी बरतें। आपकी कार्यकुशलता के कारण नये लोग आपसे सम्बंध बनाना चाहेंगे। कार्यस्थल पर सावधानी आवश्यक है।

कर्क
कार्यस्थल पर आज अहम जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। अनावश्यक दबाव से कार्य बाधित होंगे। अपने काम को पूरी जिम्मेदारी व सतर्कता से करें।परिवार में मनमुटाव हो सकता है। समय कमजोर है, विवाद से बचें।

सिंह
आज दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा से होगी। आपसी विचार विमर्श से कार्य आगे बढ़ेंगे। सोचे कार्य समय पर पूरे न होने से मन में तनाव व खिन्नता रहेगी। आज आकस्मिक यात्रा के योग हैं।

कन्या
कार्य की अपूर्णता से मन अशांत रहेगा। किसी आवश्यक कार्य को करने से पहले उसकी जानकारों अवश्य प्राप्त कर लें। पुराने विवाद फिर उभर सकते हैं। पैसो के लेनदेन में सावधानी बरतें।

तुला
कानूनी मामलों से मुक्ति मिलेगी। तनाव बढ़ने से कार्यों में परेशानी आयेगी। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। धर्म कर्म में धन व्यय होगा। परिवार में  शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक
आप कार्यों को टालने से बचें। गलत है। कड़े और रुखे व्यवहार के कारण आप का ही नुकसान होगा। लेंगे। संत महात्मा के आशीर्वाद से कार्य सिद्ध होगे। विरोधियों से सतर्क रहें।

धनु
आज का समय अनुकूल है। जरूरी कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा।कार्य के नए अवसर से लाभ होगा। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है। संतान के कार्यों पर नजर रखें।

मकर
अपनों से सम्बन्ध बनाये रखने के लिए उनसे वार्तालाप अवश्य करें। रुके कार्यों को गति मिलेगी।  विरोधियों से सतर्क रहें, वे आपकी छवि खराब करना चाहते हैं।

कुंभ
आज धन लाभ के योग हैं। संयम बरतें। अवरोधित कार्यो में बातचीत से हल निकलने की संभावना के बीच दूसरों के विवाद से बचें। अनुभवहीनता के कारण कार्यस्थल पर हानि हो सकती है।

मीन
आज आप अपने संपर्कों का लाभ खुद के लिए लें। पुराने निवेश आप को लाभान्वित करेंगे। नये कार्य मिलने की उम्मीद है। यात्रा निरस्त हो सकती है। अनावश्यक खर्च से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

Views: 96

Leave a Reply