भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर निकाला विजय जुलूस

गाजीपुर। भारतीय हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक  में जर्मनी के खिलाफ 5-4 से हॉकी का मुकाबला जीतकर समूचे विश्व में भारतीय हॉकी की उपस्थिति दर्ज कराने पर खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह रहा।
    गुरुवार को कांस्य पदक की लड़ाई में जर्मनी को हराकर भारत ने 41 साल बाद ओपम्पिक गेम्स में पदक जीता। इस मौके पर शहर के नेहरू स्टेडियम के हॉकी खिलाडी एंव खेली प्रेमियों ने जश्न मनाया।
       नेहरू स्टेडियम गोरा बाजार के प्रांगण में, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की पुरुष हॉकी टीम के द्वारा 41 साल के बाद कांस्य पदक जीतने के अवसर पर समस्त हॉकी खिलाड़ियों,वरिष्ठ खिलाड़ियों एंव खेल प्रेमियों ने तिरंगा झंडा और ढोल नगाड़ा बजाते हुए जुलूस निकालकर खुशी मनाते हुए झूमते गाते हुए नेहरू स्टेडियम से विकास भवन होते हुए पीजी कॉलेज चौराहे पर समाप्त किया। इसके साथ ही खिलाडियों द्वारा हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, तथा हिप-हिप हुर्रे के नारे के उद्घोष के साथ पूरा वातावरण हर्षित रहा।
   इस अवसर पर हाकी कोच नफीस अहमद, श्रीमती संगीता यादव (फुटबॉल कोच), गयासुद्दीन आजाद, दिनेश यादव, मोहम्मद इलियास, मो.शाहिद,राजन प्रजापति, परवेज अहमद, आसिफ इकबाल, महताब आलम, मुनीस अंसारी, बृजेश यादव, करण कुमार, रवि गुप्ता, रूस्तम अंसारी, मोईन वारसी एवं खेल प्रेमी, हॉकी खिलाड़ी एवं स्टेडियम स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उप क्रीड़ाअधिकारी जवाहर लाल यादव एवं वरिष्ठ लिपिक सुदामा राम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के हॉकी (पुरुष टीम) की कांस्य पदक विजेता होने पर हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की।

Visits: 29

Leave a Reply