पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
   उल्लेखनीय है कि अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को कुण्डेसर चट्टी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त कमलेश चौधरी पुत्र स्व. कपिलमुनि चौधरी क्षेत्र के शेरपुर कलाँ थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया। 
  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष  भांवरकोल हरिनरायन शुक्ला तथा आरक्षीगण वैभव कुमार यादव, जीतेन्द्र शुक्ला व अवधेश कुमार शामिल रहे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply