खुलासा! पुत्रियों के सहयोग से कलयुगी बहू ने ही की थी ससुर की हत्या

गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस ने क्षेत्र के रामपुर मांझा गांव में हुई वृद्ध राममूरत राम की हत्या का सफल अनावरण करते हुए तीन महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
   उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह ने आज अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में दी।
     बताते चलें कि गत 16/17 जुलाई को ग्राम सभा रामपुर मांझा में वृद्ध राममूरत राम की अज्ञात लोगों द्वारा सिर व चेहरे पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की गयी थी। इसके सम्बन्ध में मृतक के छोटे पुत्र कन्हैया राम द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस मामले की तहकीकात कर सुरागरसी में लगी रही। विवेचना व पर्याप्त साक्ष्य संकलन के पश्चात पुलिस ने मृतक की बडी बहू लालसा देवी पत्नी मोती राम व उनकी पुत्रियों कृष्णा कुमारी तथा राखी कुमारी को सुबह करीब साढ़े दस बजे उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
     पूछताछ में अभियुक्ता बहू द्वारा बताया गया कि मृतक ससूर राममूरत राम द्वारा घर के बटवारे तथा गाँव के घर में अभियुक्ता लालसा देवी को हिस्सा न दिये जाने तथा हिस्से की मांग किये जाने पर गाली गलौज करते थे। इस पर तंग आकर अभियुक्ता लालसा देवी द्वारा अपनी दो पुत्रियों के साथ मिलकर रात्रि में करीब दो बजे राममूरत राम की ईंट से सिर व मुँह में मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें कारागार भेंज दिया गया।
     गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष करण्डा अजय कुमार पाण्डेय, महिला आरक्षी सरिता पाण्डेय, दिव्या साहू तथा कान्स्टेबल संजय पाल व नागेन्द्र कुमार थाना करण्डा गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 12


Leave a Reply