पंचाग व राशिफल – 03 अगस्त 2021

पंचाग व राशिफल – 03 अगस्त 2021


पंचाग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण 
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 12:58 तक
नक्षत्र रोहिणी 25:40 तक
करण विष्टि बावा12:58 तक26:10 तक 
वार मंगलवार  
योग  ध्रुव  23:59 तक
सूर्योदय 05:23
सूर्यास्त 18:42  
चंद्रमा  वृषभ राशि में   
राहुकाल 15:46 − 17:26   
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:53

राशिफल
मेष
आज कार्य विस्तार का योग है। रुका धन वापस मिलेगा। सन्तान से अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आज पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ
अपने अधिकार का समुचित प्रयोग कर कार्य को पूरा करेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। चतुराई से समस्या का समाधान संभव होगा। अपनों से सतर्क रहें अन्यथा धोखा मिलने की संभावना है।

मिथुन
कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। समय पर निर्णय लें और अपने महत्व को याद रखें। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। पारिवारिक परेशानियों का खात्मा होगा।

कर्क
पूर्व के किये कार्य अब लाभ प्रदान करेंगे। वाहन सुख के योग हैं। किसी योजना का लाभ मिलेगा। परिवार की चिंता बलवती रहेगी। व्यवसायी लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

सिंह
आज उपहार मिलने की प्रबल संभावना है।कार्यक्षमता में वृद्धि के कारण कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी।। निजी समस्या को अपने विवेक से हल कर लेंगे। दूसरे के भरोसे रहने से  काम पूर्ण नहीं हो सकेंगे।

कन्या
आज अपने कार्य प्लान बनाकर करें। निवेश में लाभ और व्यापार वृद्धि के योग हैं। सामाजिक कार्यों से मान सम्मान बढ़ेगा। नम्रता रखें अन्यथा आप के अपने लोग ही नाराज हो सकते हैं।

तुला
आज स्वभाव में क्रोध व चिड़चिड़ापन रहेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ अवश्य लें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लापरवाही न करें और कार्यों को ससमय करने का प्रयास करें। 

वृश्चिक
पारिवारिक आयोजनों में खर्च हो सकता है। परिवार में किसी की खराब सेहत परेशानी बढ़ा सकती है। अनावश्यक खर्च आर्थिक तंगी का कारण हो सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।

धनु
कार्यों में भागदौड़ से तनाव व थकान रह सकती है। आत्मविश्वास बनाये रखें क्योंकि रुकावटें लाभ को प्रभावित कर सकती हैं। परिजनों के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें।

मकर
कई दिनों से आपके सोचे कार्य आज पूर्ण हो सकता है। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना के बीच स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके प्रभाव के चलते शत्रु हारने को मजबूर होंगे। अपने सामानों के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ
व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। किसी वस्तु को पाने की उत्सुकता रहेगी। कुसंगति से बचें। जीवनसाथी पर क्रोध न करे।

मीन
आज का दिन अच्छा है। मान सम्मान और उत्साह में वृद्घि होगी। कार्य में आय के स्रोत प्राप्त होंगे।
जीवनसाथी के साथ यात्रा की संभावना है।राजनीतिक लोगों के लिए समय मेहनत भरा रहेगा।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply