पंचांग व राशिफल – 31 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल – 31 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 31:55 तक
नक्षत्र अश्विनी 16:39 तक
करण बालवा कौवाला18:48 तक 31:55 तक 
वार शनिवार  
योग  शुला 20:59 तक
सूर्योदय 05:22 
सूर्यास्त 18:44  
चंद्रमा मेष राशि में   
राहुकाल 09:06 − 10:46     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:54

राशिफल
मेष
सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। उधारी का पैसा आने में देर है। आपके मित्र आपके कार्यों में सहयोगी होंगे। मन की दुविधा  के कारण तनाव रहेगा।

वृषभ
कार्यों में हो रही देरी से चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में नई तकनीक का प्रयोग लाभ देगा। बहनों से विवाद से बचें।आय वृद्धि में आ रही रुकावट दूर होगी।

मिथुन
धन आगमन के नये स्रोत बनेंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। मित्रों से जरूरी मसले पर चर्चा होगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजन के योग बन रहे हैं।

कर्क
रुके कार्य और योजनाओं में तेजी लाने के लिए  प्रयास करेंगे।परिणाम अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा जो ठीक हो जायेगा।

सिंह
नई योजनाओं में धन सोच समझ कर ही लगायें। पुराने विवादित जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं।

कन्या
किसी भी कार्य के आरम्भ करने से पूर्व अनुभवी और जानकारों से मार्गदर्शन और राय लें। किसी की बातों में फंसने से बचें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना हो सकता है।

तुला
आर्थिक स्थिति में पहले से अच्छी रहेगी। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार में नम्रता लायें। ऐसा करने से वे लो जो आपसे दूर हो गए हैं, वे आपके साथ जुड़ सकते हैं।

वृश्चिक
भाग्योदय की संभावना है। जो भी कार्य आरम्भ करें उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ करें। निश्चित सफल होंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर रखने से परिवार में सुखद अनुभूति होगी।

धनु
नए व्यवसाय अनुकूल रहेगा। राजनीतिक लोगों के लिए समय अनुकूल है। विवादों से दूर रहें अन्यथा हानि हो सकती है। वाणी और मन पर नियंत्रण आवश्यक है।

मकर
आर्थिक मामले सुलझने के योग हैं। मनोनुरुप काम मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। पुराने मामले को लेकर मानसिक अस्थिरता व तनाव रहेगा। आपने जिनकी मदद की है ,वही आज आपका विरोध करेंगे।

कुंभ
आज वैचारिक मतभेद दूर होंगे। कार्य में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। कार्य पूरे होने में समय लगेगा। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। मांगलिक खर्च संभव है।

मीन
पुरानी बातों को छोड़कर अपने सम्बन्धों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को परेशानी हो सकती है। राजनीति करके शत्रु आप को हानि पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Visits: 160

Leave a Reply