पंचांग व राशिफल – 24 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल – 24 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 08:08 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 12:35 तक
करण बावा बालवा08:08 तक 18:59 तक 
वार शनिवार  
योग  विष्कंभ  06:10 तक
सूर्योदय 05:18  
सूर्यास्त 18:48  
चंद्रमा  मकर राशि में   
राहुकाल 09:04 − 10:45    
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:54





राशिफल
मेष 
आज के दिन किसी सफेद वस्तु के दान से  धन लाभ मिलेगा। आज आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी।

वृषभ
आज सम्पति के कार्य लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से आपके सारे प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। घर के बुजुर्गों को समय व सम्मान दें।

मिथुन
आज सुबह स्वभाव में कड़ापन रहेगा। अपनी दिनचर्या व वाणी में नरमी लायें। आज आपके  करीबी लोग आपको धोखा दे सकते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहें। मांगलिक आयोजन की तैयारी में व्यस्तता रहेगी।

कर्क
अपने व्यवहार में नम्रता बनाये रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। सतर्क रहें। प्रयास करने से रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा, निवेश से लाभ होगा।

सिंह 
आज परिवार में किसी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। लंबे समय से लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या 
आज अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा से बचें, लाभ मिलेगा। सरकारी सहयोग से कार्यसिद्धि होने के प्रबल योग हैं। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश में लाभ होगा। न्याय पक्ष में मजबूती रहेगी।

तुला
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से दूर होंगे। वाहन व मशीनरी से सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। न

वृश्चिक
अपने व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय अवश्य दें। प्रेम-प्रसंग में सचेष्ट रहें अन्यथा मान सम्मान पर बट्टा लग सकती है। व्यवसायिक बाधा दूर होगी  कार्यसिद्धि होगी।

धनु
परिवारिक आयोजनों में हिस्सा लेने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी दूर कर लें अन्यथा  विवाद संभव है। संपत्ति के सौदे में लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें।


मकर
आज अल्प समय में कार्य पूरा करने की कोशिश लाभदायक होगी। आज किसी असहाय की मदद  करें,लाभ मिलेगा। दूसरों के झगड़ों से दूर रहें अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं।

कुंभ
आज दिन का आरम्भ नए संकल्पों से होगा। परिजनों के साथ आयोजन में शामिल होने के योग हैं। आज विवादों को भरसक टालें। आज हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर अर्पण करें,लाभ होगा।

मीन 
सबसे अच्छा व्यवहार करें। इससे व्यक्तित्व में निखार होगा। किसी संत महात्मा के दर्शन हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बनाये रखें। परिश्रम का फल मिलेगा।

Views: 110

Leave a Reply