पंचांग व राशिफल – 22 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़ 
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी 13:33 तक
नक्षत्र मूल 16:19 तक
करण तैतिल गारा13:33 तक 24:07 तक 
वार गुरुवार  
योग इंद्र  12:37 तक
सूर्योदय 05:17  
सूर्यास्त 18:48 
चंद्रमा धनु राशि में   
राहुकाल 14:21 − 15:59  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:18 − 13:10

राशिफल
मेष
आज रुका धन मिलने के योग हैं। आपके आत्मविश्वास के आपके कार्य पूर्ण होंगे। पारिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। आमोद प्रमोद में रुचि रहेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृषभ
किसी नए कारोबार में निवेश करने के लाभदायक परिणाम निकलेंगे। अपने कार्यों के बल पर आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज विद्व जनों के साथ समय व्यतीत होगा।

मिथुन
अपने संबंधों की मजबूती के लिए सतर्क रहें। आज व्यवसाय में विकास की नयी योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। सुख समृद्धि के साधनों में वृद्धि होगी। लगातार भागदौड़ व तनाव के बीच सफलता की प्बल सम्भावना है।

कर्क
नौकरी परिवर्तन की सोच के बीच फैसला लेना कठिन होगा। व्यवसाय में समझ बुझकर निर्णय लेने से शुभ फल प्राप्त होगा। संतान की चिंता बनी रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी।

सिंह
आज समय की महत्ता को समझकर उसका उपयोग करें। अपनी बुरी संगत बदलें अन्यथा हानि होगी। अपने लोगों से प्रतिस्पर्धा से बचें। आप  संकुचित मानसिकता छोड़कर वृहद सोच बनायें। दूसरों की उन्नति से परेशान न हों। कानूनी विवाद पक्ष में हल होने के योग हैं।

कन्या
परिश्रम के बावजूद समय पर कार्य न होने से तनाव के कारण मन अशांत रहेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

तुला
झूठे आडम्बरों से बचें और दिखावों से दूर रहें। तनाव से बचने के लिए मानसिक शांति की आवश्यकता महसूस होगी। व्यवसाय में मंदी रहेगी। आज खान-पान पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
आज काम के कारण व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश करने से पूर्व विस्तृत जानकारी ले लें अन्यथा लाभ कम और हानि हो सकती है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

धनु
आज आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति के प्रबल योग हैं। व्यवसाय के लिए नयी योजनाएं लाभदायक होंगी। जल्दबाजी आपके लिए हानिकारक होगी।

मकर
सामाजिक कार्यों में आप का मान सम्मान बढ़ेगा। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा।व्यवसाय में लाभदायक सौदों के चलते आत्मबल बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में मन लगेगा।

कुंभ
कार्यों में आ रही परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिये पैसे चुकाने के फेर में परेशान रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे।

मीन
आपकी दिनचर्या में हो रहे परिवर्तनों का असर आपके व्यक्तिगत कार्यों पर होगा। परिवार में मांगलिक अवसर के योग हैं। कार्य में लाभकारी योग हैं। वाणी पर नियंत्रण और व्यवहार में नम्रता रखें।

Visits: 162

Leave a Reply