सत्रह किलो सोना सहित 5 लाख से ज्यादा का कैश लूट

शनिवार को हथियारबंद बदमाशों ने फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार लगभग सत्रह किलो सोना और 5 लाख से ज्यादा का कैश लूटा गया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना आगरा जिले के कमला नगर थाना क्षेत्र के मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में घटी जहां दिनदहाड़े पांच हथियारबंद लूटेरों ने वहां एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सत्रह किलो सोना और 5 लाख से ज्यादा का कैश लूटा गया। करीब 20 मिनट में इस वारदात को अंजाम देने के बाद लूटेरे वहां से पैदल ही भाग निकले। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जूटे रहे और पूरे शहर की नाकाबंदी कर चेकिंग शुरु कर थदी गई। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि पुलिस बदमाशों की हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर आधे से अधिक माल बरामद हो चुका है।

Visits: 129

Leave a Reply