पंचांग व राशिफल – 14 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल – 14 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078 
शक सम्वत 1942 
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि  चतुर्थी 08:01 तक
नक्षत्र  पूर्व फाल्गुनी 27:37 तक
करण विष्टि बावा 08:01 तक 19:39 तक 
वार   बुधवार  
योग  व्यतिपाता  13:17 तक
सूर्योदय 05:14  
सूर्यास्त 18:51 
चंद्रमा सिंह राशि में   
राहुकाल 12:43 − 14:21     
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आप की चतुराई से काम बनेंगे। आज के दिन शत्रुओं से सावधान रहें। व्यर्थ सोचकर तनाव न बढ़ायें। चिंता छोड़कर अपने कार्यों में लगें।

वृषभ
आज पड़ोसियों से विवाद होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए उचित चिकित्सक की सलाह लें।आज नये लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख व उपहार का लाभ मिल सकता है।

मिथुन
कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार में आई समस्या का समाधान होगा। समय के अनुरूप चलने की आदत डालें।व्यवहार में नम्रता लायें।

कर्क
आज का दिन सामान्य है। अचानक व्यय होने से तनाव होगा। अकारण विवाद से बचना चाहिए।आज भी कार्य अधूरे रहेंगे। भोजन पर नियंत्रण बनाये रखें।

सिंह
व्यापारिक उन्नति के लिए अनुकूल अवसर है। कार्यो में आयी बाधा दूर होगी। परेशानी से सहज ही निकल जायेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कन्या
आज मामूली बात पर विवाद संभव है। इसके चलते न्यायालय के फेर में फंस सकते हैं। शीघ्रता में हानि के योग हैं। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

तुला
कार्यस्थल की समस्या से बचाव के लिए वास्तु शास्त्री के अनुसार परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा।  यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृश्चिक
अपनी उन्नति के लिए अपने व्यवहार में नम्रता और कार्य प्रणाली में बदलाव लायें। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

धनु
ग्रहों की अनुकूलता के चलते आज आपके कार्यो में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

मकर
स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां समाप्त हो सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। आप की सफलता के पीछे आपका परिश्रम और लोगों का आशिर्वाद भी है

कुंभ
नया व्यापार शुरू होने की संभावना के बीच कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। यात्रा इ के योग हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। व्यापारी वर्ग अधिक लाम कमा सकेंगे।

मीन
अवरोधित मामले आज सुलझने के योग हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात की संभावना है। जीवन अल्प है, अत: समय रहते अपनी गलतियों को सुधार करे।

Visits: 198

Leave a Reply