पंचांग व राशिफल – 13 जुलाई 2021
पंचांग व राशिफल – 13 जुलाई 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 08:23 तक
नक्षत्र मघा 27:35 तक
करण गारा वणिजा 08:23 तक 20:13 तक
वार मंगलवार
योग सिद्धि 14:39 तक
सूर्योदय 05:13
सूर्यास्त 18:51
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल 15:59 − 17:37
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:17 − 13:09
राशिफल
मेष
आज राजकीय कार्यों में सफलता के योग हैं। लंबे समय से रुके कार्य आज पूर्ण होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा से धन प्राप्त होगा। मन को संतुलित रखें।
वृषभ
आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेंदारी मिलने से कार्य क्षमता प्रभावित होगी। परिस्थितियों में सुधार होगा। अनजाने में हुई गलती से मन खिन्न रहेगा। आलस्य व निष्क्रियता के चलते तनाव बना रहेगा।
मिथुन
आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसाय विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। काम को लगन के साथ करने से सफलता मिलेगी। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
कर्क
कई दिनों से रुके कार्य आज पूरे होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में परिवर्तन होगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार होगा।
सिंह
अपने व्यवहार में नर्मी बनाये रखें। आज यात्रा के योग हैं। मन में नकारात्म विचारों के चलते निर्णय लेने में दिक्कत होगी। आपकी मनमर्जी के कारण हानि होने की सम्भावना है।
कन्या
आज अपनों से व्यवहार निष्ठुर होगा। व्यापार में नई योजनाओं का आरम्भ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है। मित्रों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
तुला
साझेदारी में धन का निवेश उपयुक्त होगा। लाभ के योग हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। स्थान परिवर्तन सम्भव है। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा। व्यवहार में नम्रता बनाये रखें।
वृश्चिक
आज तकनीकी गड़बड़ी के चलते के कार्य में बिलम्ब होगा। लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में परेशानियां हो सकती हैं।
धनु
आज आपको प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क का लाभ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पुराने रोगों से परेशानी हो सकती है।
मकर
आज का दिन अच्छा है। भाग्य के साथ देने से आपकी समस्या दुर होने के योग हैं। परिवार में शुभ कार्य के अवसर मिलेंगे। परिजनों के सहयोग से कार्य पूर्ण होगा।
कुंभ
आज समय व परिस्थिति में सुधार होगा। रुके कार्य पूरा होंगे। आज शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आपका कोई खास व्यक्ति ही आपके साथ धोखा कर सकता है।
मीन
आज का समय अनुकूल है। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग के लिए धन निवेश में सावधानी बरतनी चाहिए। घर में मांगलिक कार्यों की योजना से मन प्रफुल्लित रहेगा।
Hits: 162