अपहृता संग वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
  उल्लेखनीय है कि अपराध एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत  कासिमाबाद पुलिस ने थाने पर दर्ज मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्त इमरान पुत्र मनौवर निवासी ग्राम फत्तेपुर पोस्ट शेखनपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को रविवार के दिन सुबह वेदबिहारी पोखरे के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया।     बरामदगी व पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366/323/376 भादवि व पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेंज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिराज सरोज, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार यादव तथा महिला आरक्षी पूजा सिंह थाना कासिमाबाद शामिल रहीं।
 
 

Visits: 25

Leave a Reply