पंचांग व राशिफल – 08 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल – 08 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078 
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़ 
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  चतुर्दशी 29:16 तक
नक्षत्र  मृगशीर्षा 20:53 तक
करण विष्टि सकुना 16:19 तक29:16 तक 
वार   गुरुवार  
योग  वृद्धि 16:12 तक
सूर्योदय 05:12 
सूर्यास्त 18:50 
चंद्रमा वृषभ राशि में   
राहुकाल  14:21 − 15:59   
शुभ मुहूर्त अभिजीत  12:16 − 13:09

राशिफल
मेष
आज सहकर्मियों के कारण तनाव होगा। अनावश्यकमामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ व यात्रा के योग हैं। नए संबंधो में नजदीकियां बढेंगी।

वृषभ
कॅरियर में उतार चढ़ाव के बीच वरिष्ठों की राय आपको सफलता के रास्ते पर आगे ले जाने में मदद करेगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। वैवाहिक उलझन दूर करने के लिए कदम उठाने  होंगे।

मिथुन
राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा। संतान को लेकर चिन्तित रहेंगे। पारिवारिक समारोह में जाने के योग है। खुशनुमा माहौल में समय व्यतीत होगा।

कर्क
समय रहते ही अपने कार्य को पूरा कर लें।आज आकस्मिक यात्रा के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मेहनत से भाग्य बदलेगा। अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें। स्वयं की मनमर्जी से नुकसान हो सकता है।

सिंह 
मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी।  जीवन साथी के विचारों को समझने की कोशिश करें। नए व्यापारिक सौंदे लाभकारी होंगे। वाणी में नम्रता से जीवन सुधर जायगा।

कन्या
संतान के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता और तनाव रहेंगे। जोखिम के कार्य से बचें। अस्वस्थता व आलस्य बने रहेंगे। आप कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं, इस पर सोचें।

तुला
परिणय चर्चाओं में सफलता के योग है। शिक्षा जगत से जुड़ें लोगों का स्थान हो सकता है। संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक
समय अनुकूल है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। भोग विलास के सामानों पर खर्च हो सकता है। गलत बोलने की गलती से बचें अन्यथा खुद का नुकसान कर लेंगे। व्यवसायी वर्ग लाभान्वित होंगे।

धनु
आज का दिन अच्छा है।व्यापार में बदलाव की स्थिति बनेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है

मकर
मानसिक तनाव दूर होगा। कई दिनों से रुके हुए कार्य आज पूर्ण हो जायेंगे। उधारी दिया हुआ पैसा आज मिल सकता है। विचारों में आ रहे व्यक्ति से आज भेंट हो सकती है।

कुंभ
आपकी कार्य कुशलता से कई लोग प्रभावित होंगे। कॅरियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।वाहन उपयोग में सावधानी बरतें।

मीन
अपनी बात को वरिष्ठों को समझाने में सफल होंगे। भूमि में निवेश से लाभ होगा। अतिथियों का आगमन हो सकता है। आज कई काम फंस सकते है। योग्यतानुसार सफलता मिलने में संदेह है।

Visits: 154

Leave a Reply