पंचांग व राशिफल – 06 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल – 06 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942 
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी देर रात 1:02 तक
नक्षत्र कृतिका दोपहर 3 बजक21 मिनट तक
वार   मंगलवार  
सूर्योदय 05:10
सूर्यास्त 18:51  
राहुकाल दोपहर 03:37 से शाम 05:21 तक  
शुभ मुहूर्त
द्वादशी तिथि – देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक
कृतिका नक्षत्र – दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक

राशिफल
मेष
आज स्थान परिवर्तन का योग है। भविष्य के लिए  चिंतित रहेंगे। ऊर्जा वान बनें और मन से बुरे विचारों को दूर करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।परिजनों मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृषभ
आज सहकर्मियों से की गयी अपेक्षा प्रतिकूल होगी। क्रोध व तनाव से मन व्यथित होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।अपने सहकर्मियों से परेशान होंगे। धार्मिक कार्यो में धन व्यय होगा।

मिथुन
स्वास्थ्य में अच्छे परिवर्तन होंगे। अपने भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले अनुकूल होंगे। यात्रा संभव है। प्रशासन से जुड़े कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क
विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है। अपनी संतान से विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति  को ले कर मन चिंतित रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

सिंह
सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी अप्रसन्न होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपन के वाक् चातुर्य से अधिकारीवर्ग प्रभावित होंगे।

कन्या
मित्रों के सहयोग से जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयेगी। आलस्य त्याग कर अपने कार्य में रूचि लायें। आर्थिक मामले अनुकूल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

तुला
अचानक किसी विशेष व्यक्ति सहयोग आपकी जीवनचर्या में बदलाव लायेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। विरोधियों से सतर्क रहें, वे आपको परेशान करने के प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों से करें, मार्ग निकल आयेगा।

वृश्चिक
जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर बनाती है। कार्य स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी। सहनशक्ति मजबूत रखें। अपने क्रोध पर नियंत्रण
रखें।

धनु
अपने व्यवहार में कटुता छोड़कर नम्रता लायें। समय के साथ स्वयं को भी बदलें।  कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद चिंता बढ़ायेंगे।

मकर
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा हो सकती है। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष व्यक्ति से संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। पारिवारिक जीवन तनाव से भरा होगा। भवन परिवर्तन के योग हैं। संतान के विवाह सम्बंधित विचार से परेशान रहेंगे।

मीन
आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ अच्छे सम्बंध रखें अन्यथा तनाव हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता हे। परिजनों की सहायता करनी होगी। अपनों से धोखा मिल सकता है।

Visits: 131

Leave a Reply