दुराचारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर। सुहवल थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
     बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक मय हमराहियान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी  दौरान थाने पर दर्ज मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त अमजाद पुत्र शमशुलहक राईनी निवासी ग्राम सुहवल थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को सुहवल चौराहा से सुबह साढ़े पांच बजे गिरफ्तार कर लिया।
    गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कारर्वाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया।
  गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह व आरक्षीगण मोहन तिवारी, मोतीलाल गोड़ व राजेश राव शामिल थे।


Views: 10


Leave a Reply