पंचांग व राशिफल – 24 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 24 जून 2021

पंचांग
पक्ष शुक्ल पक्ष
विक्रमी संवत्   2078 
शक सम्वत 1942 

मास ज्येष्ठ 
तिथि पूर्णिमा 24:10 तक
नक्षत्र  ज्येष्ठा 09:05 तक
करण 
विष्टि बावा 13:51 तक 24:10 तक 
वार गुरुवार  
योग  शुभा 05:58 तक
सूर्योदय 05:06  
सूर्यास्त 18:50  
चंद्रमा  वृश्चिक राशि में   
राहुकाल 14:06 − 15:50   
अभिजीत  11:55 − 12:50

राशिफल
मेष 
आज का दिन सामान्य है। आज आप अपने विवेक से रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक अस्वस्थता के साथ चिंता, तनाव व भय रहेगा।आज दु:खद समाचार मिल सकता है।

वृषभ
प्रतियोगी परीक्षा में किये गये प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति हो सकती है। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए सबसे अच्छा समय है।

मिथुन
आज शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आज धनलाभ के साथ निवेश भी शुभ रहेग। अपने क्रोध पर स्वयं नियंत्रण रखें और जोखिम से दूर रहें। समय की महत्ता को समझें और अपने काम को समय पर करने की आदत डालें।

कर्क
व्यवसाय में लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। अचानक लाभ के अवसर की संभावना के बीच व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे, उनसे सावधान व सतर्क रहें। चिंता व तनाव बना रहेगा।

सिंह
आज का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। आज न चाहते हुए भी दूसरों के लिए काम करना पड़ेगा। बेवजह विवाद से बचें। आज सम्मान को ठेस लग सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

कन्या
आज आपको अधिक प्रयास करना पड़ेंगा। बकाया वसूली के बीच तनाव और अशांति रह सकती है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। किसी दूसरे की बातों पर विश्वास करने से पूर्व सच्चाई को जानें।

तुला
आज नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। संतान की चिंता रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

वृश्चिक
आज समय रहते अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें। राजकीय बाधा दूर होने के चलते भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। अपनी वाणी को मधुर मधुर बनाये रखें।

धनु
किसी पर विश्वास सोच समझकर करें। अपनी व्यक्तिगत बातें दूसरों को नही बताना चाहिए। क्योंकि इससे परेशानी में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।

मकर
व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परिवार की परेशानी दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से मन में तनाव और चिंता बनी रहेगी।

कुंभ
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के कार्य में लाभ होगा। आज मनोनुकूल कार्य न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव और चिंता वृद्धि होगी। यात्रा की संभावना के बीच भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

मीन
जो लोग आप के कार्यों में अवरोधक बन रहे थे। अ अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे।

Visits: 160

Leave a Reply