पंचांग व राशिफल – 23 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 23 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी 06:59 तक
नक्षत्र अनुराधा 11:42 तक
करण तैतिल गारा 06:59 तक 17:16 तक 
वार बुधवार  
योग  साध्य 09:52 तक
सूर्योदय 05:07
सूर्यास्त 18:50  
चंद्रमा वृश्चिक राशि में   
राहुकाल 12:22 − 14:06     
शुभ मुहूर्त अभिजीत  कोई नहीं

राशिफल
मेष
अचानक लाभ की संभावना है। पूर्व में लिए निर्णय बदलने होंगे। राजकार्य में अवरोध होंगे। अपने विवेक से आप कार्य के गतिरोध को हटाने में सफल होंगे।

वृषभ
आज आपका सपना पूरा हो सकता है। आपके कार्य में परेशानी पैदा हो सकती है। आपके सहयोगी आपकी कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा कर सकते हैं। झूठ बोलने बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

मिथुन
आप अपनी वुद्धि विवेक से लोगों सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।के कर्मचारियों से आप परेशान रहेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलें, लाभ होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क
जमीन जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। आज विरोधी सक्रिय रहेंगे। उधारी का पैसा वापस आने मे देर है। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। विरोधी  आपकी उन्नति में बाधक हो सकते हैं।

सिंह
अपने कार्य के लिए किसी योग्य व्यक्ति से सिफारिश करनी पड़ेगी। वहीं आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। इस बदलाव से घर परिवार में चमत्कारी लाभ होगा। माता के स्वास्थ में सुधार होगा।

कन्या
बदलती स्थितियों के बीच सावधानी रखें। अपने बड़े बुजुर्गों की राय से महत्वपूर्ण फैसले लें,लाभ होगा। अपने क्रोधी व जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। वाणी में सौम्यता बनायें।

तुला
कार्यों में रुकावट की संभावना के बीच आज संतान के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।

वृश्चिक
व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की जरूरत होगी।  भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

धनु
आज का दिन उत्तम है। कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के योग हैं। संतों का सानिध्य प्राप्ति की संभावना है। सहृदयता बनाये रखें। दुःख की चिंता न करें, समय के साथ वह दूर भी होगा।

मकर
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। गलत फैसले लेने से बचें। जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना के बीच पैसो का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं जो लाभकारी सिद्ध होगी।

कुंभ
वाहन सुख की संभावना है। आज जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें, अन्यथा आपके लिए परेशानी हो सकती है। स्वास्थ में सुधार होगा। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन
अपनी बात को न सुने जाने से नाराजगी रहेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं।

Visits: 118

Leave a Reply