परेशान, लाचार इंसान की सहायता है मानवता का उच्चतम आदर्श

गाजीपुर। कोरोना वारियर्स के रूप में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने साहसिक कार्यों से “जन सेवा” का एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों ने लगातार जन सामान्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जन जीवन के सुरक्षा एवं सुगमता हेतु समसामयिक विशेष योजनाओं के माध्यम से निशुल्क राशन, मुफ्त दवा चिकित्सा सहित अन्य जरूरी सहायता निष्ठा से उपलब्ध कराया है।
     उपरोक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर विगत दिनो स्थापित “पोस्ट कोविड सेंटर” पर समीक्षा बैठक मे कही। उन्होंने कहा कि परेशान, वेबस, लाचार इंसान की सहायता मानवता का उच्चतम आदर्श है।
       प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने लोगों को बहुत आहत किया है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के सामान्य लोग जिनकी दिनचर्या सार्वजनिक है, जिसमें आटो चालक,रिक्शा चालक,रेहड़ी, पटरी के सामान्य विक्रेता, दुकानदार,श्रमिक आदि जल्द से जल्द टीकाकरण करा कर स्वस्थ वातावरण सृजित करने मे सहयोग प्रदान करें।
      नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा की सरकार द्वारा कराए जा रहे वैक्सीनेशन से कोरोना की अगली लहर को हम मात दे सकते हैं।
      इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक उदय प्रताप सिंह, जिला संयोजक जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, प्रवीण सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,आई टी संयोजक कार्तिक गुप्ता, सभासद अजय राय दारा, सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, अमरनाथ दुबे, समरेंद्र सिंह, कादिर अहमद राईनी, नंदू कुशवाहा, सूर्य प्रकाश यादव, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, सिंहासन कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Visits: 37

Leave a Reply