पंचांग व राशिफल – 14 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 14 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 22:31 तक
नक्षत्र पुष्य 20:30 तक
करण वणिजा विष्टि10:09 तक 22:31 तक 
वार   सोमवार  
योग  ध्रुव 09:20 तक
सूर्योदय 05:05 
सूर्यास्त 18:47  
चंद्रमा कर्क राशि में   
राहुकाल 07:10 − 08:53     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:53 − 12:48

राशिफल
मेष 
आज व्यवसाय में सफलता प्राप्ति के योग हैं। नम्रता और भावुकता आज अधिक रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ
निरर्थक वाद-विवाद से बचें अन्यथा पारिवारिक वातावरण अशांत हो जायेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन और प्रतिष्ठा में नुकसान की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में धैर्य व नम्रता बढ़ सकती है।

मिथुन
आज मित्रों और प्रियजनों के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता होगी। दोपहर बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

कर्क
आज वैचारिक स्थिरता के साथ कार्यों को पूर्ण करने के प्रबल योग हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने बनाए काम रुक सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह
आज का दिन शुभफलदायी है। दूसरों के प्रति आकर्षण बनेगा।वहीं नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा।

कन्या
मेहनत का फल मिलेगा। मानसिक रूप से एकाग्रता कम और तनाव हो सकता है। धनराशि के लेन-देन में सावधानी रखें। कम समय में अधिक लाभ पाने के चक्कर में आप फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से दूरी बनाये रखना हितकर है।

तुला
व्यवसायिक और आर्थिक रूप से आज का समय अनुकूल है। लाभ के साथ धन भी खर्च हो सकता है। घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों से भेंट के कारण मन आनन्दित रहेगा।

वृश्चिक
आज दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। धन लाभ के साथ आज का दिन लाभदायी रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के सहयोग से प्रगति के रास्ते बनेंगे। व्यापार में आय बढ़ने  की संभावना है।

धनु
आर्थिक दृष्टि से लाभ की संभावना के बीच परिवार के साथ तालमेल स्थापित होगा। मधुर वाणी और विनम्रता के साथ उच्च अधिकारियों के साथ पेश आयें। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता के प्रबल योग हैं। व्यापार में विघ्न की संभावना है।

मकर
आज अनजाने में कोई बड़ी गलतीकरने से परहेज रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूरी बनाकर रखना हितकारी होगा। मानसिक रूप से तनाव औरव्यग्रता रहेगी। परिजनों के साथ कलह करना नुकसानदेह साबित हो सकता हैं।

कुंभ
समय से पूर्व और भाग्य से अधिक कभी प्राप्त नहीं होता इसलिए आप समय का इंतजार करें।आज दोपहरत्र बाद आपको प्रतिकूलता का भान होगा। धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा। आकस्मिक खर्च हो सकता है।

मीन
आज का दिन उत्तम है। मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।संतों के दर्शन से लाभ होगा। स्वभाव मेंबदलाव लायें तो लाभ होगा।

Visits: 125

Leave a Reply