पंचांग व राशिफल – 10 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 10 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 16:20 तक
नक्षत्र  रोहिणी 11:41 तक
करण नागा किमस्तोगना 16:20 तक 29:29 तक 
वार गुरुवार  
योग  धृति 07:43 तक
सूर्योदय 05:05
सूर्यास्त 18:46  
चंद्रमा वृषभ राशि में   
राहुकाल 14:03 − 15:47     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:47

राशिफल
मेष
आज के दिन विवादित मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी आपकी निजी बातें आज प्रकट हो सकती हैं। आज उत्साह में की कमी रहेगी।

वृषभ
प्रतियोगिता में सफलता के योग हैंट। जीवन साथी से मतभेद हो सकता है। अपने व्यवसायिक कार्य के प्रति ईमानदार बनें रहें। मनोनुकूल उत्तर प्राप्त न होने से निराश रहेंगे।

मिथुन
नकारात्मक सोच से बाहर निकलें अन्यथा हर समय निराश घेरे रहेगी और आपका नियंत्रण स्वयं पर से भी खत्म हो जायेगा। कार्य स्थल पर जनहानि के योग हैं। आज मित्रों से मतभेद से बचें।

कर्क
अपने कार्य में पूर्ण निष्ठा रखें। समय के साथ स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा। सतर्क रहें, कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।

सिंह
आज का दिन अच्छा है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। मांगलिक व राजनैतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के योग हैं। पैसों के लेन देन और स्वास्थ का ध्यान रखें।

कन्या
आज पारिवारिक कार्यों में समय व्यतीत होगा।व्यस्तता के बीच जमीन जायदाद के विवादित मामले हल होंगे। धन कमाने की इच्छा में गलत फैसले लेने से बचें। विद्यार्थी भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे।

तुला
अपने कार्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी रखें
जो भी करें, मनोयोग से करें। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक
अपने में स्थिरता लायें। कार्यस्थल पर आप से दुराव रखने वाले लोग अब आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। अपने कार्य पूर्ण करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति का सहयोग लेना होगा।

धनु
तनाव को हावी न होने दें। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। अपनों को आप की जरूरत है, इसलिए अपनों का ध्यान रखें। मौज मस्ती पर धन व्यय होगा।

मकर
अकारण आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। उन्नति में बाधा आयेगी। वहीं आप को कोई खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा सुखद रहेगी। मानसिकता को बदलने की बेहत जरूरत है।

कुम्भ
किसी के सहयोग से कार्य पूर्ण हो सकता है। कार्यक्रम में परिवर्तन होने के योग हैं। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में न आयें अन्यथा रिश्ते टूट सकते हैं।

मीन
आज मन में उदासी व सुस्ती रहेगी।  किसी विषय बस्तु को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने सहयोगियों के कार्यों की प्रशंसा करें। व्यस्तता के बीच लाभ के योग हैं।

Visits: 119

Leave a Reply