पांच जिलों के कप्तान सहित 9 आईपीएस अधिकारियों को मिली नयी तैनाती

लखनऊ। फिरोजाबाद,मैनपुरी,महोबा,हरदोई, झांसी के पुलिस अधीक्षक सहित नौ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
   स्थानांतरण के क्रम में अशोक कुमार सेनानायक नौवीं वाहिनी पीएससी मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक फ़िरोज़ाबाद,अशोक कुमार राय सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएससी सोनभद्र को पुलिस अधीक्षक मैनपुरी,श्रीमती सुधा सिंह सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएससी प्रयागराज को पुलिस अधीक्षक महोबा,अरुण कुमार श्रीवास्तव
पुलिस अधीक्षक महोबा को सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएससी सोनभद्र, अविनाश पाण्डेय पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएससी प्रयागराज,अनुराग वत्स पुलिस अधीक्षक हरदोई को सेनानायक नौवीं वाहिनी पीएससी मुरादाबाद, अजय कुमार पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को पुलिस अधीक्षक हरदोई,रोहन पी॰ कनय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी को पुलिस अधीक्षक लजिस्टिक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ तथा शिवहारी मीणा पुलिस अधीक्षक प्रतिक्षारत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के पद पर नवीन तैनाती दी गयी है।

Visits: 163

Leave a Reply