एक किलो नाजायज गांजे संग तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली पुलिस ने एक किलो नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को  गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेंज दिया है।
       पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्तों/ पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने  अभियुक्त निरंजन यादव पुत्र कलाम यादव निवासी भैरोंपुर थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर को एक किलोग्राम गांजा के साथ सेन्ट जांस स्कूल भीमापार थाना सैदपुर के पास से संध्या समय गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में   प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उपनिरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी व धीरेन्द्र प्रताप सिंह तथा आरक्षीगण विपिन तिवारी, विकास पाल तथा विमलेश कुमार यादव थाना सैदपुर गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 56

Leave a Reply