पंचांग व राशिफल – 02 जून 2021

पंचांग व राशिफल – 02 जून 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 25:16 तक
नक्षत्र शतभिषा 16:55 तक
करण बालवा कौवाला 12:58 तक 25:16 तक
वार  बुधवार
योग विष्कंभ 26:27 तक
सूर्योदय 05:06
सूर्यास्त 18:43
चंद्रमा कुंभ राशि में
राहुकाल 12:18 − 14:01 तक
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भवन परिवर्तन के योग हैं। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। प्रशासनिक, सेना व सुरक्षा से सम्बन्धित लोगों को सफलता मिलेगी। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं।

वृषभ
अपनी चतुराई से कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आप की निन्दा व विरोध करने वाले अब आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव हो सकता है।

मिथुन
नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग के योग हैं। दोस्तों से सहयोग मिलने के साथ परिजनों से मनमुटाव रहेगा।आज का दिन अनुभव युक्त रहेगा। परिवार के साथ यात्रा हो सकती है।

कर्क
निजी संबंधों में छोटी छोटी बातों को लेकर  विवाद व चिंता रहेगी। व्यापार में इच्छित लाभ के लिए परिश्रम करना होगा। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। पिता के स्वास्थ में गिरावट की संभावना है।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
शांति से काम करते हुए आज समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। अध्ययन में बेहतर सफलता के योग के बीच आपमें से कई को संतान के विवाह की चिंता होगी। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बनेगी।

कन्या
आज उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आज आर्थिक लाभ के योग हैं। राजनीतिक लोगों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे। संतान सुख संभव है। सुख सुविधा पर व्यय होने की सम्भावना है।

तुला
आज आपको कार्यस्थल पर अधिनस्थों का सहयोग मिलेगा। समय पर कार्य कर अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करें। परिज़नों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान से वाद विवाद की संभावना के बीच वाहन खरीदने की इच्छा जल्द पूरी होगी।

वृश्चिक
आय में वृद्धि के लिए कार्य योजना बनाकर ही कार्य आरम्भ करें। लें। योजनानुसार कार्य करने से ही सफलता मिलेगी। किसी बात को ले कर मन विचलित हो सकता है। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा।

धनु
परिजनों के सहयोग से आपके रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझने के योग हैं। वाहन मशीनरी की खरीद कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से मन दुखी रहेगा।

मकर
आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कार्य विस्तार की रुपरेखा बनेगी। किसी भी कार्य को सोच समझकर ही करें। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। मांगलिक खर्च संभव हैं।

कुंभ
आज आर्थिक तंगी बनी रहेगी। आज निवेश से बचें। संभलकर रहें, कोई अपना व्यक्ति आज आपको धोखा दे सकता है। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।

मीन
घर के सजावट पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति की संभावना है। जीवनसाथी के व्यवहार में अचानक आए परिवर्तन से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। पारिवारिक माहौल  कलहयुक्त रहेगा।

Visits: 126

Leave a Reply