पंचांग व राशिफल – 01 जून  2021

पंचांग व राशिफल – 01 जून  2021

पंचांग
विक्रमी संवत्   2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 24:50 तक
नक्षत्र  धनिष्ठा 16:04 तक
करण विष्टी बावा12:55 तक 24:50 तक
वार   मंगलवार  
योग  वैधृति  26:53: तक
सूर्योदय 05:06
सूर्यास्त 18:42 
चंद्रमा कुंभ राशि   
राहुकाल 15:44 − 17:27     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:51 − 12:46


राशिफल
मेष 
आज का दिन अनुकूल नहीं है। आज का पुराना सोचा कार्य आज पूरा करने के योग हैं। पूंजी निवेश के लिए समय प्रतिकूल है। आज आप स्वयं को साबित करने में लगे रहेंगे।

वृषभ
आपके क्रोध के कारण आपको ही नुकसान होगा।आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। धन प्राप्ति हेतु गलत कार्य करने से बचें। वाहन सुख संभव है। मौज मस्ती पर धन व्यय होगा। अपने वाक् चातुर्य से लोगों को प्रभावित करेंगे।

मिथुन
लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक परेशानी के समाधान का योग है।। कर्ज मुक्ति की संभावना के बीच अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभायें। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

कर्क
आज भवन भूमि संबंधित कार्यों में निवेश कर सकते हैं। राजकार्य से जुड़े लोगों प के लिए दिन अनुकूल है। अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाने से लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद करने से बचें।

सिंह
व्यापार विस्तार की योजना में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता व तनाव रहेगा। इष्टदेव पर भरोसा रखें। परिस्थितियां आप के अनुकूल होंगी। मन में चल रहे विचार को पूरा करें।

कन्या
दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन में तनाव व खिन्नता रहेगी। आपसी सहमति से कार्य होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।

तुला
परिजनों से सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। जीवनसाथी से संबंधों में मजबूती रहेगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। पुराने विवादों के उभरने से मन अशांत रहेगा। धन सम्बंधित परेशानियों से बचें।

वृश्चिक
आज का दिन सामान्य रहेगा। सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में खर्च हो सकता है।किसी बात को लेकर संतान से विवाद संभव है। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। परिस्थितियां मनोनुकूल होंगी।

धनु
आज पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। आप जो कहें, उसे पूरा करने का हर सम्भव प्रयास करें।

मकर
आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्य स्थल पर मनोनुकूल वातावरण मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगा। विवाह के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक रुप से मंदी का दौर रहेगा। धन के कारण जरूरी कार्यों में विघ्न उत्पन्न हो सकता है।

कुंभ
पुरानी बातों को भूल कर नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्थिति सुदृढ़ रहेगी।

मीन
सामाजिक कार्यों में सम्मलित होने के योग हैं। आवश्यक कार्य अधूरे रहने से मन तनाव में रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

Visits: 109

Leave a Reply