विद्युत तार से निकली चिंगारी ने गेहूँ की फसल को किया खाक
गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आगापुर सानी गांव में विद्युत तार की निकली चिंगारी से बाबूराम पांडेय के 2 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गयी।
बताया गया कि पदुमपुर फीडर के अंतर्गत क्षेत्र के विद्युत तार काफी लटके हुए हैं। जिससे आए दिन चिंगारी निकलने से आगजनी की घटनाएं घटती हैं। आज जहां लोग होली की खुमारी मिटाने में लगे थे,वहीं दोपहर में तेज हवा का दबाव होने के चलते बिद्युत तार आपस में टकरा उठे। घर्षण से निकली चिंगारी से खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने तेज धुंआ और उठती लपटों को देखकर शोर मचाकर पास के पंपिगसेट को चालू करवा कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
आग लगने की सूचना पर लेखपाल सौरव राम व राजस्व निरीक्षक अनिल राम मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों का कहना है कि इन जर्जर तार में आए दिन चिंगारी निकलती रहती हैं। सूचना के बाद भी विद्युत विभाग के कर्मचारी अनदेखी करते रहते हैं। यदि तारों को यथोचित ढंग से ठीक नहीं किया गया तो कोई बड़ी घटना पुनः घट सकती है।
रिपोर्ट – संजय चौबे
Views: 11








