छह गोवंशीय के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस द्वारा एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आनन्द यादव पुत्र स्व. सुरेश यादव निवासी दिलदारनगर गाँव थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को ताजपुर कुर्रा पुल के पास से सुबह 06.10 बजे छह राशि गोवंश के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चार गाय व दो बछिया बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना दिलदारनगर पर मुकदमा सं. 50/21 धारा 3/5ए/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कारर्वाई की गयी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव व आरक्षीगण मंगल यादव, सत्येन्द्र कुमार गौड़, सत्येन्द्र यादव, राकेश पाल व मंगला प्रसाद थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply