एसपी ने महिला शक्ति को किया जागृत

गाजीपुर। “मिशन शक्ति” अभियान के तहत सहजानन्द स्नाकोत्तर महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन कर महिला शक्ति को जागृत करने की प्रेरणा दी गई।
गोष्ठी का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा हेतु बने विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, यू0पी0-112, 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर सहित महाविद्यालय के लोग उपस्थित रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply