पंचांग व राशिफल – 30 अगस्त 2020

पंचांग व राशिफल – 30 अगस्त 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 08:22 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 13:46 तक
करण बालवा कौवाला 08:22 तक 20:34 तक
वार रविवार
योग सौभाग्य 13:57 तक
सूर्योदय 06:01
सूर्यास्त 18:40
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल शाम 17:05 − 18:40
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:55 − 12:46

राशिफल
मेष
दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। नेत्र पीड़ा की संभावना के बीच धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

वृषभ
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता हे। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।

मिथुन
जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

कर्क
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। लेकिन, अस्वस्थता रह सकती है। अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत करें वरना आप पिछड़ जाएंगे। संतान की जरूरत और उसकी जिद को पहचानें तभी निर्णय लें ।

सिंह
नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही निवेश करें। दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। आप अशांत रहेंगे, लेकिन पिता से मतभेद समाप्त होंगे। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कन्या
कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला
सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाए कार्य को बिगाड़ सकते हैं।

वृश्चिक
परिवारिक कार्यो में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता व तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

धनु
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। अपने आप को व्यवस्थित करें। ध्यान रहे छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बड़ सकते हैं।

मकर
अपनी चिंता के कारण आप दूसरो पर अपना क्रोध निकालने की बजाय, शांत बने रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

कुम्भ
बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नए मित्र बनेंगे। दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद की सभावना के बीच पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें।

मीन
अपनी संगत बदले आप का संसार बदल जायगा। कार्यप्रणाली में सुधार के चलते लाभ होगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी ।थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी।

Visits: 103

Leave a Reply