कविता ! “अंतिम विजय हमारी होगी”

मऊ,28 2020। वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे देशवासियों को बचाने और जागरूक करने के लिए शासन,प्रशासन के साथ आवश्यक सेवाओं में जूटे कर्मयोगियों के साथ कवि अशोक राय वत्स की नयी रचना प्रेषित है…….

“अंतिम विजय हमारी होगी”

उठ जाग मनुज इस तंद्रा से, विपदा आई है बहुत बड़ी।
आकर दबे पांव ये देखो, जन-जन के है द्वार खड़ी।।

विकराल रूप इसका ऐसा, मानो सुरसा मुख बाए खड़ी।
उठ जुटा के साहस लड़ इससे, माना संकट की घड़ी बड़ी।।

आज जरूरत आन पड़ी है, उठ कर एक इतिहास बना दे।
हर के भय जन-जन के मन से,खुशियों का फिर महल बना दे।।

पुलिस प्रशासन, सेना कर्मी, सब के सब अब साथ खड़े हैं।
स्वास्थ्य कर्मियों को देखो,मानव सेवा में जुटे हुवे हैं।।

सुनो साथियों हिम्मत रखो, अन्तिम विजय हमारी होगी।
रहा नियंत्रण यदि तन मन पर,दूर अवश्य बिमारी होगी।।

हाथ जोड़ कर करुँ निवेदन, कुछ दिन का तुम कष्ट उठा लो।
बात मान कर्तव्य निभाओ, आगे बढ़ कर तुम देश बचालो।।

🙏🙏🙏🙏🙏

सुनें उनकी वाणी………………..

Visits: 106

Leave a Reply