प्रतिबंधित गोमांस ! दो अभियुक्त आये पुलिस की गिरफ्त में

गाजीपुर,21 जनवरी 2020। शासन प्रशासन के लाख कवायद के बावजूद गो वंशीय पशुओं व उनके मांस की खरीद फरोख्त जारी है। इसका खुलासा आज उस समय हुआ जब जमानियां कोतवाली पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बरेली नहर पुलिया के पास से दो बाइकों पर  प्रतिवंधित गोमांश लेकर जा रहे दो लोगों को धर दबोचा।
        बताया गया कि अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ में लगी पुलिस टीम दरौली नहर पुलिया के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी,तभी दो बाइकों पर बोरे में बंधे सामान के साथ आते दिखाई दिये। पुलिस ने जब उनके सामान की तलाशी ली तो साठ किलो ग्राम प्रतिबंधित गोमांस
बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गो मांस सहित अपनी गिरफ्त में ले लिया। गिरफ्तार नेपाल पुत्र स्व0 रिजवान कुरैशी व असलम पुत्र स्व० रिजवान कुरैशी क्षेत्र के बुद्धिपुर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर के निवासी हैं। प्रतिवंधित गोमांश की बरामदगी के आधार पर पुलिस ने धारा 3/8 गोवध नि.अधि. के तहद मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेंज दिया तथा प्रतिबंधित गोमांस को परीक्षण हेत पशु चिकित्साधिकारी के माध्यम से प्रयोगशाला भेज दिया गया।
प्रतिबंधित गो मांस संग अभियुक्तों को गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, आरक्षीगण बलवन्त सिंह, विवेक पाण्डेय व आशीष कुमार सोनकर शामिल रहे।

Visits: 47

Leave a Reply