सीएए ! कानपुर में प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी और फूंकी पुलिस की बाइकें
कानपुर, 20 दिसंबर 2019। नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच शहर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गयी। नमाज पढ़ने के बाद जुलूस निकाल रहे प्रदर्शनकारियों को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने पत्थरबाजी की। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की योजना कानपुर के पास मौजूद यतीमखाने में एक जलसा करने की थी, मगर पुलिस ने वहां पहुंचने से पहले ही रोकने की कोशिश की, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रदर्शनकारियों ने मरी कंपनी पुल को कब्जे में ले लिया, जिसे पुलिस ने खाली कराने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों में संघर्ष बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की चार बाइकें भी फूंक दी। शहर के परेड चौक पर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। डीएम विजय विश्वास पांडेय ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को समझाया बुझाकर शान्त कराया गया। हमने किसी पर भी लाठीचार्ज नहीं किया।
Views: 5









