आईईडी के साथ तीन गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 25 नवंबर 2019 । दिल्ली पुलिस ने असम पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में असम के तीन संदिग्धों को आईईडी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की संयुक्त टीम राष्ट्रीय राजधानी में एक आतंकी हमले से बचाने में सफल रही।
पत्रकार वार्ता में आज पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि आरोपित युवकों की पहचान मुकदिर इस्लाम, रंजीत अली और जमील लुइट के रूप में की गई है। वे सभी सहपाठी हैं और उन लोगों ने दिल्ली में कुछ लोगों को कट्टरपंथी बना दिया। उनके कब्जे से एक किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, एक तलवार और एक चाकू बरामद किया गया है। इन सभी को रविवार को हिरासत में ले लिया गया। कुशवाह ने बताया कि तीनों आईएसआईएस मॉड्यूल से प्रेरित थे और असम के गोवालपारा जिले में स्थानीय समागम में सोमवार को आतंकी हमले की योजना बना रहे थे। वे दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply