दस हजार रुपए रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश), 31 अक्टूबर 2019। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बरेली इकाई टीम ने जिले के थाना बारादरी की काकर टोला पुलिस चौकी में तैनात उपनिरीक्षक योगेश कुमार गौतम को दस हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ने में सफलता पायी है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मल्होत्रा ने गुरूवार को बताया कि थाना बारादरी में मोबीन खान के खिलाफ दर्ज मुकदमें के विवेचक काकर टोला चौकी में तैनात उपनिरीक्षक योगेश कुमार गौतम हैं। उपनिरीक्षक गौतम ने खान और उनके भाई शाहरुख आदि के मुकदमे से धारा 354 हटाने के लिए 10 हजार रूपये रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित खान ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली से की थी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने आज दोपहर उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। उपनिरीक्षक गौतम के खिलाफ बरेली के ही थाना इज्जत नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply