लूट ! बैंक मित्र से हौसलाबुलंद अपराधियो ने लूटे डेढ़ लाख रूपये
गाजीपुर, 31 अक्टूबर 2019। पुलिस की लाख सक्रियता के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आज दिन दहाड़े हौसलाबुलंद अपराधियो ने असलहे के बल पर एक बैंक मित्र से डेढ़ लाख रूपये लूट लिया।
बताया गया कि जगदीशपुर भीमापार निवासी बैंक मित्र रामदुलार कुशवाहा ने बैंक ऑफ बड़ौदा की सैदपुर शाखा से डेढ़ लाख रूपये निकाले। जब रामदुलार कुशवाहा तरवलिया के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो लूटेरो ने असलहे से धमकाकर रूपये लूटकर फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई छिनैती से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसी टीवी फूटेज खंगाल रही है। घटना की खबर पर पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली और मातहदों को आवश्यक निर्देश दिया।
Views: 5
Advertisements









