महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता – मनोज सिन्हा

गांधी संकल्प पदयात्रा का समापन


गाजीपुर,31 अक्टूबर 2019। महात्मा गांधी की 150 वी जयन्ती पर आयोजित गांधी संकल्प पदयात्रा के समापन के अवसर पर सरयु पांडेय पार्क मे जनसभा को सम्बोधित करते हुए यात्रा के नेतृत्वकर्ता पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन काल मे जो कहा और लिखा वह अध्ययन व शोध का विषय है। उनकी सोच के अनुसार स्वतंत्रता के बाद सरकारों ने अगर ग्राम स्वराज पर काम किया होता तो गांवों की स्थिति आज तक बदल गयी होती। कहा कि महात्मा गांधी अपने विचारों व सिद्धांतों से देश ही नहीं वरन विदेशों में भी जिंदा हैं।सत्य अहिंसा,कर्तव्य निष्ठा के विविध आयामो से भरा उनका व्यक्तित्व नागरिक अधिकारों के स्वतंत्रता का अमोघ अस्त्र है। अन्याय, अत्याचार के खिलाफ अहिंसावादी तरीके से वे रंगभेद को दुनिया से समाप्त करने में उनका योगदान रहा।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश में स्वच्छता के प्रति पिछले 5 वर्षों मे भारी बदलाव आया है।उन्होंने कहा कि यह बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से सम्भव नहीं है बल्कि इसके लिए हम सबकी भी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनसमुदाय का आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें और स्चच्छता के लिए कम से कम सप्ताह मे एक घंटे का समय निकालें।
सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल अखंड स्वतंत्र भारत के निर्माता थे जिस सहजता और सुन्दरता से उन्होंने भारत की भौगोलिक संरचना को स्वरूप दिया, वह उनकी राष्ट् निर्माण के कुशल क्षमता का परिणाम है।
एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा महात्मा गांधी की सोच ने राष्ट्र की छवि को विश्व मे महत्वपूर्ण बनाया है। सरदार पटेल ने अंग्रेजों से टुकड़ों मे विभक्त मिली रियासतों के देश को अखंड भारत के रुप मे सौपा था।
उल्लेखनीय है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व मे महात्मा गांधी की 150 वी जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर से गाजीपुर लोकसभा में चल रही गांधी संकल्प पदयात्रा का आज समापन हुआ।
समापन सभा से पूर्व रौजा तिराहे से पद यात्रा एकता दौड के रूप मे परिवर्तित हो गई। एकता दौड के ओवरब्रिज से विशेश्वरगंज पहुचने पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने धावकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके उपरांत मिश्रबाजार में नेताओं ने पं दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महुआबाग होते कचहरी के सरयु पांडेय पार्क पहुंच कर सभा मे परिवर्तित हो गया। सभा के आरम्भ में महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल,पं. दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीपप्रज्वलन कर किया गया।जनसभा को सम्बोधित करने वालों में सदर विधायक डा. संगीता बलवन्त, कृष्ण बिहारी राय,सरोज कुशवाहा, प्रभुनाथ चौहान, विजय शंकर राय,रामहित राम,वृजेन्द्र राय और नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल प्रमुख रहीं।
इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, सच्चिदानन्द सिंह,रमेश सिंह पप्पू,नरेन्द्र सिंह, वृजनन्दन सिंह,रामनरेश कुशवाहा,मुराहू राजभर, ओमप्रकाश राय,राजेश भारद्वाज, रूद्रा पांडेय,सुमित तिवारी,हरेन्द्र यादव, श्यामनरायन राम,राजेश्वर सिंह,मीरा श्रीवास्तव,ओमकार सिंह,मुकेश राय,अच्छेलाल गुप्ता,परिक्षीत सिंह,चतुर्भुज चौबे,प्रवीण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,विपीन सिंह,संकठा मिश्रा, मनोज सिंह,विश्वप्रकाश अकेला,ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल पांडेय, शैलेश राम,अजय राय दारा,सुरेश बिंद,अखिलेश सिंह, रघुवंश सिंह,कार्तिक गुप्ता, दुर्गविजय शर्मा,सरोज मिश्रा,हरिशंकर राय,मनोज बिंद,अभय मौर्य,निमेष पांडेय, अशोक पांडेय, अवधेश राजभर,वीभा पाल,पुनम मौर्य सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह व संचालन सुनील सिंह ने किया।

रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply