काव्य संध्या ! प्रकाश पर्व पर कवियों ने बिखेरी रोशनी

मुम्बई, 29 अक्टूबर 2019। दीपावली की मंगल बेला पर विलेपार्ले ईस्ट में सजी कवियों की काव्य संध्या में श्रोताओं ने जमकर लूफ्त उठाया।
बताया गया कि साहित्यिक संस्था काव्यकुंज की १११४वीं काव्यगोष्ठी पं. शिवप्रकाश जौनपुरी के मार्गदर्शन में आहुत की गयी थी। गोष्ठी में कवियों ने अपनी मनभावन रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
गोष्ठी का शुभारंभ रामजी कनौजिया द्वारा सरस्वती‌ वंदना से हुई। श्रीमती संगीता अमलाडी जी(पूर्व उप प्रबंधक रिजर्व बैंक)की अध्यक्षता मे पं. शिवप्रकाश जौनपुरी, रामजी कनौजिया,जाकिर हुसैन रहबर,बी एल शर्मा कुँवारा,त्रिलोचन सिंह अरोरा,कुलदीप सिंह दीप,राहुल पाल,रमेश श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता,संगीता अमलाडी, जवाहरलाल निर्झर आदि कवियों ने अपनी गीत, गजल व कविताओं की छटा बिखेर जन समुदाय का मन मोह लिया।
कविगोष्ठी का संचालन प्रख्यात कवि जवाहरलाल निर्झर ने किया।
अंत में काव्यकुंज के संचालक अनिल गुप्ता जी ने सभी को दीपावली की शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की।
रिपोर्ट – हौशिला अंवेषी

Visits: 31

Leave a Reply