पंचांग व राशिफल – 24 अक्टूबर 2019

पंचांग व राशिफल – 24 अक्टूबर 2019
पंचांग
माह – कार्तिक
तिथि – एकादशी – 22:20:35 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – गुरूवार
नक्षत्र – मघा – 13:18:12 तक

सूर्योदय – 06:27:14
सूर्यास्त – 17:43:16
चंद्रोदय – 27:02:00
चन्द्रास्त – 15:24:52
अशुभ समय

दुष्टमुहूर्त – 10:12:35 से 10:57:39 तक, 14:42:59 से 15:28:03 तक

कंटक – 14:42:59 से 15:28:03 तक
राहुकाल – 13:29:45 से 14:54:15 तक
कालवेला – 16:13:07 से 16:58:11 तक

आज का चौघड़िया / आज का शुभ मुहूर्त
शुभ – 06:31 से 07:55
चर – 10:42 से 12:05
लाभ – 12:05 से 13:29
अमृत – 13:29 से 14:52
शुभ – 16:16 से 17:39

राशिफल
मेष
अनजानों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।

वृषभ
आज का दिन लाभदायक है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है।

मिथुन
जीवनसाथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

कर्क
अनजाने में बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें, सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्याग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं।

सिंह
समय से पहले कोई भी काम नहीं बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब व आकस्मिक खर्च हो सकता है।

कन्या
संत दर्शन होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, वाणी पर संयम रखें।

तुला
आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थीगण आज अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक
पारिवारिक शांति के लिए वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

धनु
आज मित्रों और प्रियजनों से भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ्य होगा।

मकर
आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार से दूर रहें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कुंभ
दुसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

मीन
मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

Visits: 77

Leave a Reply